Nepal Bus Accident: नेपाल की पहाड़ियों में मौत का मोड़..! टूरिस्ट बस नदी में समाई, 17 लोग उतरे मौत के घाट, इतने घायल, पर इस बड़ी बात ने सबको चौंकाया…

Nepal Bus Accident: नेपाल में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। पोखरा से काठमांडू जा रही यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Nepal Bus Accident: नेपाल की पहाड़ियों में मौत का मोड़..! टूरिस्ट बस नदी में समाई, 17 लोग उतरे मौत के घाट, इतने घायल, पर इस बड़ी बात ने सबको चौंकाया…

nepal news/ image source: mishika_singh X HANDLE

Modified Date: February 23, 2026 / 08:41 am IST
Published Date: February 23, 2026 8:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • नेपाल में बड़ा सड़क हादसा
  • पोखरा से काठमांडू जा रही बस नदी में गिरी
  • हादसे में 17 यात्रियों की मौत

Nepal Bus Accident: काठमांडू: नेपाल में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। पोखरा से काठमांडू जा रही यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बस में कई विदेशी पर्यटक भी सवार थे, जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई।

Nepal Bus Accident: दुर्घटना में कम से कम 17 यात्रियों की मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में कम से कम 17 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 27 लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नदी से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Nepal river Bus Fall: पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी बस

अधिकारियों के अनुसार बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका है कि पहाड़ी सड़क पर संतुलन बिगड़ने से बस नदी में जा गिरी। प्रशासन ने मृतकों की पहचान और विदेशी पर्यटकों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।