UP Viral Video: निजाम होटल में खाते हैं खाना तो देखिए यहां कैसे बनती है रोटी, वीडियो देखने के बाद भूल जाएंगे बाहर का खाना
UP Viral Video: निजाम होटल में खाते हैं खाना तो देखिए यहां कैसे बनती है रोटी, वीडियो देखने के बाद भूल जाएंगे बाहर का खाना
Dhabe Ka Video Viral | Photo Credit: Screengrab
- अलीगढ़ में होटल कर्मचारी का थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल
- पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया
- सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा, सख्त कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली: Dhabe Ka Video Viral अक्सर हम सब अपने दोस्तों या परिवार के साथ खाना खाने के लिए ढाबा जाना पसंद करते हैं और चटपटा स्वाद का आनंद लेते हैं, लेकिन सवाल तब खड़ा होता है जब उसी ढाबे की स्वच्छता पर उंगली उठने लगे। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक होटल कर्मचारी रोटी बनाते समय उस पर थूक लगा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अब आरोपी होटल कर्मचारी को गिरफ्तार कर ली है।
UP Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना अलीगढ़ रोरावर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस होटल का एक कारीगर थूक लगाकर तंदूरी में रोती सेक रहा था। इस बीच किसी ग्राहक ने चोरी-छिपे पूरा घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जिसे बाद में वायरल कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी कारीगर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
लोगों का फूटा गुस्सा
वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों में इस घटना को लेकर काफी गुस्सा है। सोशल मीडिया पर वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की खूब आलोचना हो रही है। इस घटना के बाद लोग नेटिजन्स कारीगर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना के संबंध में खुद को बजरंग दल का जिला सुरक्षा प्रमुख बताने वाले शिवम नाम के व्यक्ति ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी है।
यूपी के हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र में निज़ाम होटल में तंदूर पर रोटियां बनाते समय एक कारीगर द्वारा रोटियों पर थूककर सेकने की घटना।
ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, बल्कि खाद्य सुरक्षा मानकों का भी खुला उल्लंघन,लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश, @hathraspolice तत्काल जांच कर… pic.twitter.com/uDBvVRL5IG— Er Manish Rajak (@ManishCEO2) February 22, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vishnu Ka Sushasan: मादक पदार्थों की तस्करी पर लगेगी रोक, तस्कर पहुंचेंगे सलाखों के पीछे, साय सरकार ने किया एसओजी और एंटी नारकोटिक्स सेल का गठन
- Vande Bharat: कांग्रेस ने तोड़ी मर्यादा.. पीएम ने धो डाला, AI समिट में हुआ बवाल, मोदी ने कांग्रेसियों को लिया आड़े हाथ
- Keshkal News: सड़क पर उड़े धूल के गुबार तो एक्शन में आया प्रशासन, NH विभाग के SDO को कारण बताओ नोटिस, इतने दिनों में मांगा जवाब

Facebook


