BJP Leader Sukhbir Singh: ‘क्या नाम है तेरा…’ नाम बताते ही भाजपा के दिग्गज नेता ने भरी सभा में मुस्लिम महिला के साथ कर दी शर्मनाक हरकत, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे- ये कैसा नेता चुन लिया
BJP Leader Sukhbir Singh: 'क्या नाम है तेरा...' नाम बताते ही भाजपा के दिग्गज नेता ने भरी सभा में मुस्लिम महिला के साथ कर दी शर्मनाक हरकत, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे- ये कैसा नेता चुन लिया
BJP Leader Sukhbir Singh/Image Source: @umashankarsingh
- Sukhbir Singh Jaunapuria फिर विवादों में
- टोंक में कंबल वितरण बना सियासी तूफान
- कंबल बांटते-बांटते भड़के पूर्व सांसद
राजस्थान: BJP Leader Sukhbir Singh: सुखबीर सिंह जौनापुरिया एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। राजस्थान के टोंक-निवाई क्षेत्र में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान उन पर एक मुस्लिम महिला से कथित तौर पर कंबल वापस लेने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।
कंबल बांटते-बांटते भड़के पूर्व सांसद! (BJP Leader Sukhbir Singh controversy)
BJP Leader Sukhbir Singh: जौनापुरिया जो भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं और टोंक-सवाईमाधोपुर क्षेत्र से दो बार सांसद रह चुके हैं, निवाई इलाके के करेड़ा गांव में गरीबों को कंबल बांट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ में मौजूद एक मुस्लिम महिला को पहले कंबल दिया गया, लेकिन नाम पूछने के बाद कथित रूप से कंबल वापस ले लिया गया। आरोप है कि इस दौरान पूर्व सांसद ने टिप्पणी की कि जो मोदी को गाली देने वाला है उसे यहां रहने का हक नहीं है। घटना के बाद मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने विरोध जताया। बताया जा रहा है कि जौनापुरिया के वाहन में बैठते समय स्थानीय लोगों के साथ उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई।
ये शर्मनाक वीडियो आया है राजस्थान से
जो टोंक-सवाईमाधोपुर से बीजेपी के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ग़रीबों में कंबल बांट रहे थे। लेकिन जैसे ही कुछ मुस्लिम महिलाओं को देखा उनको वहाँ से हट जाने को कहा। यहाँ तक कि दिए गए कंबल वापस ले लिए गए।
उनके चलते चलते कुछ लोगों ने सवाल… pic.twitter.com/nUKk9Duc39
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) February 22, 2026
नाम पूछते ही महिला से वापस लिया कंबल (Sukhbir Singh Jaunapuria blanket distribution)
BJP Leader Sukhbir Singh: इस मामले में राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विक्रम चौधरी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को कंबल भेंट किए और घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार का व्यवहार केवल एक व्यक्ति या धर्म विशेष का नहीं बल्कि पूरे टोंक जिले के स्वाभिमान का अपमान है। विक्रम चौधरी ने कहा कि टोंक क्षेत्र भाईचारे और सौहार्द की मिसाल रहा है, ऐसे में धर्म के आधार पर सहायता देने या न देने की नीति स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश हैं।

Facebook


