Mukul Roy Died: पूर्व रेल मंत्री का निधन, 71 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
Mukul Roy Died: पूर्व रेल मंत्री का निधन, 71 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
Mukul Roy Died | Photo Credit: IBC24
- टीएमसी नेता और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन
- उनका निधन कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में देर रात 1:30 बजे हुआ
- मुकुल रॉय ने टीएमसी और भाजपा दोनों में अहम भूमिका निभाई थी
नई दिल्ली: Mukul Roy Died पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के नेता और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनका निधन देर रात 1:30 बजे कोलकाता के साल्ट लेक के अपोलो हॉस्पिटल में हुआ। इसके बाद की पुष्टि उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने की। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हुआ है।
Mukul Roy Died मिली जानकारी के अनुसार, मुकुल रॉय बीमार चल रहे थे और उनका कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी बीच रविवार देर रात 1.30 बजे उन्हें अस्पताल में ही दिल का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका। शुभ्रांशु रॉय का कहना है कि उनके पिता कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे। हाल ही में उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार देर रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
राजनीतिक करियर
मुकुल रॉय ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बंगाल में यूथ कांग्रेस से की थी। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में शामिल रॉय लंबे समय तक मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी रहे। ममता ने शुरुआत में मुकुल को पार्टी का महासचिव बनाया। इसके बाद वह दिल्ली में टीएमसी का बड़ा चेहरा बनकर उभरे। साल 2006 में वह राज्यसभा के लिए चुने गए और साल 2009 से 2012 तक उच्च सदन में पार्टी के नेता रहे। हालांकि, रॉय ने नवंबर 2017 में टीएमसी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vishnu Ka Sushasan: मादक पदार्थों की तस्करी पर लगेगी रोक, तस्कर पहुंचेंगे सलाखों के पीछे, साय सरकार ने किया एसओजी और एंटी नारकोटिक्स सेल का गठन
- Vande Bharat: कांग्रेस ने तोड़ी मर्यादा.. पीएम ने धो डाला, AI समिट में हुआ बवाल, मोदी ने कांग्रेसियों को लिया आड़े हाथ
- Keshkal News: सड़क पर उड़े धूल के गुबार तो एक्शन में आया प्रशासन, NH विभाग के SDO को कारण बताओ नोटिस, इतने दिनों में मांगा जवाब

Facebook


