Pakistan President Leaves Islamabad: पाकिस्तान में सब कुछ ठीक नहीं है..! अचानक इस्लामाबाद छोड़कर भागे राष्ट्रपति जरदारी, इस वजह से बिलावल भुट्टो की भी बढ़ाई गई सुरक्षा

Pakistan President Leaves Islamabad: पाकिस्तान से बहुता बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, कराची में जमात-ए-इस्लामी का प्रदर्शन चल रहा है।

Pakistan President Leaves Islamabad: पाकिस्तान में सब कुछ ठीक नहीं है..! अचानक इस्लामाबाद छोड़कर भागे राष्ट्रपति जरदारी, इस वजह से बिलावल भुट्टो की भी बढ़ाई गई सुरक्षा

pakistan/ image source: MuhtaramKhan x handle

Modified Date: February 15, 2026 / 08:41 am IST
Published Date: February 15, 2026 8:00 am IST
HIGHLIGHTS
  • कराची, लाहौर, इस्लामाबाद में प्रदर्शन
  • पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान समर्थक जुटे
  • पुलिस ने किया लाठीचार्ज और आंसू गैस

Pakistan President Leaves Islamabad: पाकिस्तान से बहुता बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, कराची में जमात-ए-इस्लामी का प्रदर्शन चल रहा है। वहीं अब खबर आ रही है कि, राष्ट्रपति जरदारी इस्लामाबाद छोड़कर भाग गए हैं। इसके साथ ही बिलावल और आसिफा की सुरक्षा बढ़ाई गई है। चलिए विस्तार से बताते हैं, पूरा मामला क्या है।

Imran Khan protest news: यह है पूरा मामला

पाकिस्तान में इस समय राजनीतिक माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। शनिवार रात कराची, लाहौर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी समेत कई बड़े शहरों में जोरदार प्रदर्शन हुए। ये प्रदर्शन मुख्य रूप से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन में बताए जा रहे हैं। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए।

कराची में जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ता ‘जीने दो कराची’ अभियान के तहत सड़कों पर उतरे। उनकी मांग थी कि शहर में खराब सड़कों, ड्रेनेज की समस्या और बुनियादी सुविधाओं को जल्द सुधारा जाए। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सिंध असेंबली की ओर मार्च करने लगे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए तो प्रदर्शनकारी भड़क गए। आरोप है कि कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और वहां खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी।

Pakistan police clash protesters: पुलिस ने किया लाठीचार्ज और आंसू गैस

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले छोड़े। जब भीड़ नहीं हटी तो लाठीचार्ज किया गया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद हालात पर काबू पाया गया। पुलिस ने मौके से 10 लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इनमें कुछ स्थानीय नेता भी शामिल हैं, जिन पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। पुलिस ने प्रदर्शन में इस्तेमाल किया जा रहा साउंड सिस्टम भी जब्त कर लिया है।

Asif Ali Zardari Islamabad: राष्ट्रपति जरदारी ने अचानक इस्लामाबाद छोड़ा

इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अचानक इस्लामाबाद छोड़ दिया। वे विशेष विमान से रवाना हो गए, जहां वे पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस घटनाक्रम ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। वहीं इस्लामाबाद में बिलावल भुट्टो ज़रदारी और आसिफा भुट्टो की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा बढ़ाने के पीछे की वजह अभी साफ नहीं की गई है।

रावलपिंडी में भी माहौल तनावपूर्ण है। खबर है कि इमरान खान को नई जेल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। फिलहाल वे रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। जैसे ही यह खबर फैली, उनकी पार्टी के कार्यकर्ता जेल के बाहर जमा होने लगे। बड़ी संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालात को देखते हुए जेल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, इमरान खान को अगस्त 2023 से जेल में रखा गया है। अब उन्हें संभवतः किसी दूसरी जेल या अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस खबर ने उनके समर्थकों में और नाराजगी बढ़ा दी है। देश के कई हाईवे और मुख्य सड़कों पर भी जाम की स्थिति है। प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह सड़कें बंद कर दी हैं। इससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।