Ujjain Mahakal Darshan: आम श्रद्धालु भी गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल को चढ़ा पाएंगे जल? सांसद ने कलेक्टर से ये डिमांड, VIP दर्शन को लेकर भी कही ये बात
आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने दिशा समिति की बैठक में महाकालेश्वर मंदिर में गर्भगृह दर्शन और जलाभिषेक व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।

ujjain news
- सांसद ने महाकालेश्वर में चिंता जताई
- गर्भगृह दर्शन में आम श्रद्धालु वंचित
- 85 वर्षीय मां को समस्या का सामना
Ujjain Mahakal Darshan: उज्जैन: आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने दिशा समिति की बैठक में महाकालेश्वर मंदिर में गर्भगृह दर्शन और जलाभिषेक व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहले उज्जैन के लोग नियमित रूप से गर्भगृह में जाकर जल चढ़ा पाते थे, लेकिन बीते कुछ समय से स्थानीय श्रद्धालु इससे वंचित हो रहे हैं।
सांसद ने उदाहरण देते हुए उठाई मांग
सांसद ने उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी 85 वर्षीय मां लगभग 60 वर्षों से हर सोमवार महाकाल को जल चढ़ाती रही हैं। चोट लगने और दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने के बाद भी वह दर्शन के लिए पहुंचती हैं, परंतु वर्तमान व्यवस्था में उन्हें गर्भगृह तक जाने का अवसर नहीं मिल रहा और वे बाहर से ही जल पंडित को सौंपकर लौट आती हैं।
कलेक्टर से किया आग्रह
Ujjain Mahakal Darshan: फिरोजिया ने कहा कि यदि उनकी मां को यह परेशानी है तो अन्य बुजुर्ग और असहाय श्रद्धालुओं की स्थिति का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। उन्होंने कलेक्टर से आग्रह किया कि व्यवस्था में सुधार करते हुए प्रतिदिन दो घंटे का स्लॉट तय किया जाए, जिसमें सामान्य श्रद्धालु भी गर्भगृह में जाकर स्वयं जल चढ़ा सकें।
आम श्रद्धालुओं को लेकर कही बड़ी बात
Ujjain Mahakal Darshan: उन्होंने कहा, “भगवान के सामने राजा हो या रंक, सभी एक समान हैं। वीवीआईपी को तो प्रवेश मिलता है, फिर आम श्रद्धालु क्यों वंचित रहें?” सांसद ने यह भी स्पष्ट किया कि त्योहारों व अत्यधिक भीड़ वाले दिनों में गर्भगृह प्रवेश सीमित रखा जा सकता है, पर सामान्य दिनों में दो घंटे का समय अवश्य निर्धारित होना चाहिए। सांसद ने बताया कि कलेक्टर ने प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन दिया है और वह इस विषय पर मुख्यमंत्री से भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मांग किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं बल्कि उन लाखों श्रद्धालुओं के लिए है, जिनकी जीवन भर की इच्छा महाकाल को जल चढ़ाने की होती है।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: महाकालेश्वर मंदिर में गर्भगृह दर्शन और जलाभिषेक।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Now ordinary devotees will be able to offer water to Baba Mahakal by entering the sanctum sanctorum themselves
उज्जैन
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am