Ujjain Love Jihad: फर्जी नाम से प्यार का जाल, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, उज्जैन में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला
फर्जी नाम से प्यार का जाल, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, उज्जैन में लव जिहाद…Ujjain Love Jihad: Trap of love under fake name, then pressure

Ujjain Love Jihad | Image Source | IBC24
- उज्जैन में लव जिहाद का मामला सामने आया,
- फर्जी नाम से दोस्ती कर धर्म परिवर्तन का दबाव,
- आरोपी नफीस गिरफ्तार, वीडियो वायरल,
उज्जैन: Ujjain Love Jihad: शहर के जीवाजीराव गंज थाना क्षेत्र में लव जिहाद से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि नफीस नामक युवक ने सोशल मीडिया पर कानू पटेल के नाम से फर्जी पहचान बनाकर एक कॉलेज छात्रा से दोस्ती की और बाद में उसे प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।
Ujjain Love Jihad: जानकारी के अनुसार युवती को आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर मिलने के लिए बुलाया था। जब युवती उससे मिलने पहुंची तो आरोपी ने उस पर जबरन धर्म बदलने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। युवती किसी तरह मौके से भागी और तुरंत जीवाजीगंज थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। घटना की सूचना बजरंग दल को भी मिली, जिसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ा और थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी युवक के साथ कुछ लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
Ujjain Love Jihad: मामले में सीएसपी सुमित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी युवती द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि आरोपी युवक नफीस ने कानू पटेल नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर दोस्ती की थी। इसके बाद आरोपी द्वारा न सिर्फ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई बल्कि धार्मिक रूपांतरण का भी दबाव डाला गया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: लव जिहाद एक विवादास्पद शब्द है जिसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब कोई व्यक्ति कथित तौर पर अपनी असली पहचान छिपाकर दूसरे धर्म की युवती को प्रेमजाल में फँसाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करता है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ujjain Love Jihad: Trap of love under fake name, then pressure to convert religion, sensational case of love jihad in Ujjain
उज्जैन
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm