BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Unnao News: पहले पति की छोड़ इमरान से निकाह कर फरहान के प्यार में पड़ी शीबा, फिर खूनी खेल, किलर बीवी की सनसनीखेज कहानी सुनकर कांप उठे लोग

Unnao News: पहले पति की छोड़ इमरान से निकाह कर फरहान के प्यार में पड़ी शीबा, फिर खूनी खेल, किलर बीवी की सनसनीखेज कहानी सुनकर कांप उठे लोग

Unnao News, Unnao murder case, Unnao crime news, woman kills husband,

Unnao News, Unnao murder case, Unnao crime news, woman kills husband,

tikesh Kumar
Published: 10 Jul 2025 | 2:16 pmModified: 10 Jul 2025 | 2:16 pm
HIGHLIGHTS
  1. पत्नी ने प्रेमी संग रचा पति की हत्या का खौफनाक षड्यंत्र,
  2. पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा,
  3. किलर शीबा की सनसनीखेज कहानी,

उन्नाव: Unnao News: जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद घरवालों को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ दी। हालांकि पुलिस की सूझबूझ और गहन जांच के बाद तीन दिन के भीतर ही इस हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि प्रेमी का एक साथी अभी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Read More : Morena Rape News: बाप-बेटी का रिश्ता हुआ शर्मसार! सौतेले पिता ने मासूम बेटी से किया रेप, चीखने की आवाज सुनकर पहुंची मां, फिर...

Unnao News: घटना का खुलासा 7 जुलाई की सुबह हुआ जब अचलगंज थाना क्षेत्र के कंचनखेड़ा पुलिया के नीचे गंदे नाले से एक अज्ञात व्यक्ति का गर्दन कटा शव बरामद हुआ। यह वीभत्स दृश्य देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त शुरू की। बाद में मृतक की पहचान गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अखलाक नगर निवासी इमरान उर्फ काले के रूप में हुई जो पेशे से ई-रिक्शा चालक था। पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच शुरू की तो कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया क्योंकि इमरान का कोई आपराधिक इतिहास नहीं था और वह रोज कमाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इस पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए मृतक की पत्नी शीबा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। कॉल रिकॉर्ड में एक नंबर पर लंबी बातचीत की पुष्टि हुई जो तुर्किया बदरका गांव निवासी फरहान उर्फ चुन्ना का निकला।

Read More : छत्तीसगढ़ में मेडिकल चमत्कार! महिला के पेट से निकाला 10.660 किलो का ट्यूमर, जटिल सर्जरी रही सफल

Unnao News: पुलिस ने फरहान को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसका शीबा से पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध था। जब इमरान को इसकी भनक लगी और उसने इसका विरोध किया तो शीबा और फरहान ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। फरहान ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर इमरान की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को पुलिया के नीचे नाले में फेंक दिया। उन्नाव पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस के जरिए हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। आरोपी पत्नी शीबा और उसके प्रेमी फरहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं फरहान के फरार साथी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शीघ्र ही गिरफ्त में होगा।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: मृतक का नाम इमरान उर्फ काले था जो गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अखलाक नगर का रहने वाला था और पेशे से ई-रिक्शा चालक था। उसकी पहचान पुलिस ने गुमशुदगी व मोबाइल डेटा के जरिए की।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Unnao News: Sensational story of killer wife sheeba

शहर की खबरें
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

01 Oct 2026 | 4:53 pm