मथुरा से अगवा 12 वर्षीय लड़की आगरा में बरामद

मथुरा से अगवा 12 वर्षीय लड़की आगरा में बरामद

मथुरा से अगवा 12 वर्षीय लड़की आगरा में बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: September 24, 2021 11:03 pm IST

मथुरा, 24 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से बृहस्पतिवार को अगवा की गई 12 वर्षीय लड़की को पुलिस ने शुक्रवार को आगरा के रामबाग क्षेत्र से बरामद कर लिया। हालांकि, अपहरणकर्ता फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को बताया, ‘‘ फरह थाना क्षेत्र के एक गांव से बृहस्पतिवार को एक बाइक सवार युवक 12 वर्षीय लड़की को उसके घर से अगवा कर ले गया था। घटना के समय लड़की के माता-पिता काम पर गए थे और केवल दादा-दादी घर पर थे।’’

उन्होंने बताया कि माता-पिता द्वारा लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। शुक्रवार की सुबह फरह थाना के प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह को जानकारी मिली कि एक लड़की आगरा के रामबाग पुल के पास मिली है, जो स्वयं को फरह का बता रही है।

उन्होंने बताया कि दुष्कर्म की आशंका के चलते लड़की का चिकित्सा परीक्षण कराया गया है। पुलिस, लड़की द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर अपहरणकर्ता का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

एसपी नगर के लड़की के हवाले से बताया कि बाइक सवार पहले उसे मथुरा ले गया और नए कपड़े दिलवाए। इसके बाद मोटरसाइकिल वहीं छोड़, बस से आगरा ले गया और रात भर खेत में रखा जहां से मौका मिलते ही पीड़िता भाग निकली।

उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ता शातिर है क्योंकि उसने घटना में अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि राहगीरों से फोन लेकर बात की। एसपी नगर ने बताया कि पुलिस, अपहरणकर्ता का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और जल्द ही उसे गिरप्तार कर लिया जाएगा।

भाषा धीरज

धीरज


लेखक के बारे में