एनआईटी हमीरपुर परिसर में कोरेाना वायरस के 13 और मामले सामने आए

Ads

एनआईटी हमीरपुर परिसर में कोरेाना वायरस के 13 और मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - January 9, 2022 / 11:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), नौ जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) परिसर में रविवार को दस छात्रों और मेस के तीन कर्मियों के कोविड​​-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इसके साथ ही एनआईटी परिसर में हाल ही में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 186 हो गयी।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 342 है। उन्होंने कहा कि एक मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शेष लोगों को उनके घरों में ही पृथकवास में रखा गया है।

जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,432 हो गई है, वहीं स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 17,781 है। हमीरपुर में इस वायरस के कारण अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा अविनाश अमित

अमित