मिनी ट्रक से पंजाब निर्मित 188 शराब की पेटियां बरामद, चालक फरार

मिनी ट्रक से पंजाब निर्मित 188 शराब की पेटियां बरामद, चालक फरार

मिनी ट्रक से पंजाब निर्मित 188  शराब की पेटियां बरामद, चालक फरार
Modified Date: July 16, 2024 / 10:30 pm IST
Published Date: July 16, 2024 10:30 pm IST

आगरा, 16 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को पुलिस जांच को देख कर एक ट्रक चालक अचानक उतर कर भाग गया, इसके बाद पुलिस को ट्रक से शराब की 188 पेटियां मिली। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान कतार में खड़े ट्रकों में से एक ट्रक का चालक गाड़ी से निकल कर बाहर भागा, शक के आधार पर उसका पीछा भी किया गया लेकिन वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने संदेह के आधार पर जब ट्रक की जांच की तो उसमें कागज के टुकड़े भरे हुए थे जिसके अंदर शराब की पेटियां भरी हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि पेटियों को खोलने पर पता चला कि इनमें पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब है।

उन्होंने बताया कि मिनी ट्रक से शराब की कुल 188 पेटियां बरामद की गयी।

अधिकारी ने बताया कि ट्रक नम्बर के आधार पर पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में