आगरा में 2.20 क्विंटल गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

आगरा में 2.20 क्विंटल गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

आगरा में 2.20 क्विंटल गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
Modified Date: February 29, 2024 / 10:45 pm IST
Published Date: February 29, 2024 10:45 pm IST

आगरा (उप्र), 29 अगस्त (भाषा) आगरा में मादक पदार्थ निरोधक कार्यबल ने बुधवार रात को एक्सप्रेस-वे के बमरौली कटारा क्षेत्र में एक ट्रक से 2.20 क्विंटल गांजा बरामद किया जिसकी कीमत 2.10 करोड़ रुपये है। कार्यबल ने यह जानकारी दी।

मादक पदार्थ निरोधक कार्यबल के सीओ इरफान नासिर खान ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट पर एक ट्रक को रोका गया और उसकी तलाशी ली गयी।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान दो क्विंटल 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया जो कॉपी से भरे डिब्बों में छिपाकर रखा गया था।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके अनुसार आरोपियों की पहचान दीपक सिंह उर्फ विक्की और राजन उर्फ बापू के रूप में हुई है।

सीओ खान ने बताया कि बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.10 करोड़ रुपये है।

भाषा सं राजकुमार धीरज

धीरज


लेखक के बारे में