UP Road Accident News: फ्लाईओवर से खाई में गिरी कार, तीन युवकों की हुई मौत, दो की हालत गंभीर
उप्र : मुजफ्फरनगर में फ्लाईओवर से कार खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत
UP Road Accident News/Image Credit: IBC24.in File Photo
- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
- एक कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरी।
- हादसे में तीन युवकों की हुई मौत।
UP Road Accident News: मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के छपार थाना क्षेत्र में रविवार को एक कार के फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के अनुसार यह हादसा खटीमा राजमार्ग पर राय गांव के पास हुआ, (UP Road Accident News) जहां हरियाणा से हरिद्वार जा रही एक कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। कार में सवार सभी युवक हरियाणा के गुरुग्राम क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
दो घायलों का इलाज जारी
UP Road Accident News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद सभी पांचों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सागर (24), हिमांशु (25) और यश (23) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल वरुण और सुशांत को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। (UP Road Accident News) उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Bijapur Gangrape News : भरोसे का कत्ल! पहले बहला-फुसलाकर ले गया, फिर 5 साथियों के साथ मिलकर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, पूरा मामला जान कांप जाएगी रूह
- UP Suicide News: विधवा भाभी के साथ ऐसा काम करने के लिए देवर पर बनाया जा रहा था दबाव, अब युवक ने उठाया खौफनाक कदम
- Sagar Kinnar Fight Video : थाने के अंदर किन्नरों का तांडव! बधाई के लिए भिड़े दो गुट, पुलिस के सामने कर दिया ऐसा कांड

Facebook


