Bijapur Gangrape News : भरोसे का कत्ल! पहले बहला-फुसलाकर ले गया, फिर 5 साथियों के साथ मिलकर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, पूरा मामला जान कांप जाएगी रूह

बीजापुर में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने सनसनी फैला दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Bijapur Gangrape News : भरोसे का कत्ल! पहले बहला-फुसलाकर ले गया, फिर 5 साथियों के साथ मिलकर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, पूरा मामला जान कांप जाएगी रूह
Modified Date: April 12, 2026 / 09:35 pm IST
Published Date: April 12, 2026 9:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बीजापुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना
  • पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही गहन जांच
  • पहले भी दुर्ग में सामने आ चुका है ऐसा मामला

बीजापुर : Bijapur Gangrape News  छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग के साथ पांच आरोपियों ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। 11 अप्रैल को नाबालिग को उसके ही परिचित ने बहला-फुसलाकर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने इस पूरे मामले में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पांच आरोपियों ने मिलकर किया दुष्कर्म

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है। घटना 11 अप्रैल की बताई जा रही है। CG Gangrape Case यहां पीड़िता को उसके पूर्व परिचित व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया। वहां आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम को गिरफ्तार करते हुए उनसे पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।

CG Crime News दुर्ग से भी सामने आया था ऐसा मामला

गौरतलब है कि इससे पहले भी दुर्ग ज़िले में एक पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। आरोपी ने स्कूल से आने के बाद चॉकलेट लेने गई मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने मासूम के मुंह में तकिया कवर बांधकर उसे बोरी में भरकर उसके घर के पास कुएं के पास फेंक दिया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.