पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: September 13, 2021 10:33 am IST

सिद्धार्थनगर (उप्र), 13 सितंबर (भाषा) जिले की सदर थाना पुलिस और बदमाशों में सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक बदमाश तथा एक पुलिस उपनिरीक्षक घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मुठभेड़ के दौरान तीन अन्य बदमाशों को पुलिस ने गिरफतार किया हैं ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार विनायकपुर थाने के इलाके में सोमवार सुबह बदमाश मोहर्रम के साथ पुलिस दल की हुई मुठभेड़ में मोहर्रम के पैर में तथा पुलिस उपनिरीक्षक चन्दन कुमार के हाथ में गोली लग गई। तीन अन्य बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफतार कर लिया गया।

घायल मोहर्रम और उसके गिरफ्तार साथियों में से दो पीपीगंज, गोरखपुर और एक आजमगढ़ जिले का निवासी है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार बदमाशों को शातिर बदमाश बताया है। इन सबके खिलाफ तीन जिलो मे एक दर्जन अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सूत्रों ने बताया कि पुलिस काफी समय से इनकी तलाश में थी।

भाषा सं जफर नेहा

नेहा


लेखक के बारे में