कुशीनगर में एक कुतंल 40 किलोग्राम गांजा बरामद, अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
कुशीनगर में एक कुतंल 40 किलोग्राम गांजा बरामद, अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
कुशीनगर (उत्तर प्रदेश), 13 जून (भाषा) कुशीनगर पुलिस ने सोमवार को एक अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक कुंतल 40 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, गांजे की कीमत 21 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तरयासुजान पुलिस और स्वाट टीम ने माधोपुर में गांजा तस्कर को एक पिकअप वाहन (छोटा ट्रक) से 140 किलोग्राम गांजा ले जाते हुए पकड़ा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र के बाघाचौर निवासी दीपक कुमार कुशवाहा के रूप में हुई है।
कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने गांजा को प्लास्टिक के 72 पैकेट में एक बॉक्स के नीचे छिपाया था और पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसने गांजा ओडिशा से खरीदा था और विभिन्न जिलों में बेचने की तैयारी में था।
भाषा सं आनन्द अर्पणा
अर्पणा

Facebook


