रेलवे पटरी पर मालगाड़ी से ट्रैक्टर टकराया, सवा घंटे बाधित रहा रेल यातायात

Ads

रेलवे पटरी पर मालगाड़ी से ट्रैक्टर टकराया, सवा घंटे बाधित रहा रेल यातायात

  •  
  • Publish Date - February 18, 2026 / 08:31 PM IST,
    Updated On - February 18, 2026 / 08:31 PM IST

सुलतानपुर (उप्र), 18 फरवरी (भाषा) सुलतानपुर जिले के कोतवाली चांदा अंतर्गत लखनऊ-वाराणसी रेलवे लाइन पर बुधवार को मालगाड़ी व ट्रैक्टर की टक्कर होने से करीब सवा घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यहां ईंट से लदा एक ट्रैक्टर मालगाड़ी के इंजन से टकरा गया, जिससे ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मालगाड़ी के इंजन को भी नुकसान पहुंचा।

रेलवे पुलिस के अनुसार, मालगाड़ी के इंजन का आगे का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद मालगाड़ी लगभग सवा घंटे तक पटरी पर रुकी रही, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ।

कोतवाली चांदा के उप-निरीक्षक अवधेश सिंह के अनुसार, ट्रैक्टर चालक या मालिक के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

भाषा सं जफर शफीक

शफीक