Agra Newborn Death: अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में फंसी एंबुलेंस, अस्पताल पहुंचने से पहले नवजात ने तोड़ा दम, मचा हड़कंप
Agra Newborn Death: अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में फंसी एंबुलेंस, अस्पताल पहुंचने से पहले नवजात ने तोड़ा दम, मचा हड़कंप
Agra Newborn Death | Photo Credit: IBC24
- खराब सड़क पर एंबुलेंस फंसी
- नवजात की मौत
- लोक निर्माण विभाग से रिपोर्ट मांगी गई
आगरा: Agra Newborn Death आगरा के बाह क्षेत्र के एक गांव में खराब सड़क पर एंबुलेंस के करीब दो घंटे तक फंसे रहने के कारण एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। (Agra ambulance news) अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि परिवार ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है और इस संबंध में जांच की जा रही है। घटना कथित तौर पर दो सितंबर को गढ़वार गांव में हुई जब प्रदीप सिंह की पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई और परिवार ने सरकारी एंबुलेंस बुलाई।
अस्पताल ले जाने से पहले बच्चे ने तोड़ा दम
Agra Newborn Death परिवार की शिकायत के अनुसार, अस्पताल जाते समय एंबुलेंस खराब सड़क पर फंस गई, जिससे ग्रामीणों को उसे बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर से बांधना पड़ा। आखिरकार महिला अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक नवजात बच्ची की सांसें थम चुकी थीं। इस घटना से व्यथित प्रदीप कुमार ने अधिकारियों को पत्र लिखकर सड़क के रखरखाव के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
लोक निर्माण विभाग से मांगी रिपोर्ट
उप जिला मजिस्ट्रेट विनोद कुमार ने बताया कि पांच सितंबर को तहसील दिवस के दौरान शिकायत मिली थी और इसे लोक निर्माण विभाग को भेज दिया गया है, जिससे रिपोर्ट मांगी गई है। कुमार ने कहा, ‘‘रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: देश की राजधानी में मौत की ‘इमारत’! हॉस्टल की बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत, आखिर कब तक हादसों के बाद सब कुछ ठीक करने का दावा करता रहेगा सिस्टम?
- Contract Employees Salary Increase: बढ़ गई संविदा कर्मियों की सैलरी.. इन टीचर्स के मानदेय में भी बड़ा इजाफा, भाजपा सरकार की नवरात्रि से पहले बड़ी सौगात
- शह मात The Big Debate: ‘शहीद’ वाला प्रोपेगेंडा.. दिमागी नक्सली या सियासी एजेंडा! वायरल वीडियो पर छत्तीसगढ़ में नया वबाल, माओवादियों को शहीद बताने वाला आखिर कौन?

Facebook


