आगरा में बस-ट्रक की भिडंत: एक की मौत

आगरा में बस-ट्रक की भिडंत: एक की मौत

आगरा में बस-ट्रक की भिडंत: एक की मौत
Modified Date: February 12, 2024 / 11:17 pm IST
Published Date: February 12, 2024 11:17 pm IST

आगरा (उप्र),12 फरवरी (भाषा) आगरा के थाना किरावली क्षेत्र में सोमवार सुबह बस और ट्रक की टक्कर में कई लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह पांच बजे महुअर चौराहे पर आगरा की ओर से बीकानेर जा रही बस की जयपुर की तरफ से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राजस्थान में करौली निवासी राजेंद्र के तौर पर हुई है।

थाना किरावली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे जिसमें से एक की मौत हो गयी जबकि दूसरे का इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बाकी अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

भाषा सं. नोमान

नोमान


लेखक के बारे में