आगरा : पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
आगरा : पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
आगरा(उप्र), 23 अगस्त (भाषा) आगरा के बसई अरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लड़ऊआपुरा के पास एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस बीच, मृतका के परिजनों ने किशोरी की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि पिनाहट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी बुधवार को अपने घर से बाजार के लिए निकली थी लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसे अपने स्तर पर खोजने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि बसई अरेला थाना क्षेत्र के गांव लड़ऊआपुरा के नजदीक एक पेड़ से किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इस बीच, किशोरी के परिजनों ने पास के ही गांव के एक युवक पर किशोरी की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। बसई अरेला थाना के निरीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है। भाषा सं.
धीरजधीरज

Facebook


