आगरा : आलू की कीमत को लेकर विवाद में सब्जी विक्रेता को गोली मारी

आगरा : आलू की कीमत को लेकर विवाद में सब्जी विक्रेता को गोली मारी

आगरा : आलू की कीमत को लेकर विवाद में सब्जी विक्रेता को गोली मारी
Modified Date: July 17, 2024 / 09:19 pm IST
Published Date: July 17, 2024 9:19 pm IST

आगरा, 17 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में आलू की कीमत को लेकर हुए विवाद में युवकों के एक समूह ने एक सब्जी विक्रेता को गोली मार दी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली पीड़ित के कान को छूकर निकल गयी।

पुलिस के मुताबिक, घटना ट्रांसयमुना थानाक्षेत्र के अंतर्गत विकास नगर की सब्जी मंडी में दिन के समय हुई।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान शिव कुमार के रूप में हुई हालांकि दुकानदारों ने एक हमलावर को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को छुड़ाया और घायल सब्जी विक्रेता के साथ-साथ उस हमलावर को भी अस्पताल में भर्ती कराया।

ट्रांसयमुना थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये आरोपी की पहचान शहजाद के रूप में हुई है और वह इस्लामनगर का रहने वाला है।

सिंह ने बताया कि शहजाद दोपहर के समय शिवकुमार से आलू खरीदने आया था और दोनों के बीच आलू की कीमत को लेकर विवाद हो गया। आस-पास के दुकानदारों द्वारा उस समय बीच-बचाव करने के बाद आरोपी वहां से चला गया लेकिन शाम को वह अपने साथियों के साथ मंडी पहुंचा और विक्रेता पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में