Agra Crime News / Image SOURCE : AI GENERATED
आगरा : Agra Crime News उत्तर प्रदेश के आगरा ज़िले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ जगदीशपुरा इलाके में एक दुल्हन की कैश डिमांड ने दूल्हे के परिवार की जान जोखिम में डाल दी। सुहागरात से पहले शुरू हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि बात हत्या की कोशिश और पुलिस केस तक पहुँच गई है।
पूरा मामला तब शुरू हुआ जब शादी के तुरंत बाद दुल्हन ने दूल्हे के सामने 90 लाख रुपये कैश की शर्त रख दी। UP Crime NEWS दुल्हन का साफ कहना था कि जब तक उसे यह रकम नहीं मिलती, वह रस्मों को आगे नहीं बढ़ाएगी। इतनी बड़ी मांग सुनकर दूल्हा और उसका परिवार दंग रह गया। जब परिवार ने पैसे देने से मना किया , तो दुल्हन अपने गहने और सामान लेकर मायके लौट गई। विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ, अगले दिन दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे के घर धावा बोल दिया और पूरे परिवार को घर के अंदर बंधक बना लिया।
आरोप है कि दुल्हन पक्ष ने केवल बंधक ही नहीं बनाया, बल्कि घर की पीएनजी (PNG) गैस लाइन से छेड़छाड़ कर आग लगाने की कोशिश भी की। घर के अंदर बंद परिवार ने सूझबूझ दिखाते हुए 112 नंबर पर पुलिस को कॉल किया। मौके पर पहुँची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला और एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस ‘लुटेरी दुल्हन’ की करतूत पर हैरान हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
इन्हे भी पढ़ें:-