Aligarh School Bus Hadsa: घर लौट रहे थे बच्चे, अचानक चलती स्कूल बस का फर्श टूटा, पहिए के नीचे… पूरी खबर पढ़कर कांप जाएगी आपकी रूह

Ads

Aligarh Bus Hadsa: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। शनिवार दोपहर बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस का फर्श अचानक टूट गया, जिससे बस में सवार 8 वर्षीय छात्रा अनन्या नीचे सड़क पर गिर गई और पीछे के पहिये की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 01:17 PM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 02:18 PM IST

aligarh news/ image source: sachin gupta x handle

HIGHLIGHTS
  • चलती बस का फर्श टूटा
  • पहिये से कुचलकर मौत
  • भाई ने चिल्लाकर रोकी बस

Aligarh School Bus Hadsa: अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। दोपहर बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस का फर्श अचानक टूट गया, जिससे बस में सवार 8 वर्षीय छात्रा अनन्या नीचे सड़क पर गिर गई और पीछे के पहिये की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक घबराकर बच्ची के शव को बस में ही छोड़कर भागने लगा, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इस घटना के बाद मासूम की मौत से परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Aligarh Bus Hadsa: चलती बस में अचानक फर्श धंस गया था

बताया गया कि ढोलना इलाके के पास चलती बस में अचानक फर्श धंस गया था। उसी समय अनन्या का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे जा गिरी। बस चालक को घटना का तुरंत पता नहीं चला, लेकिन बस में मौजूद अनन्या के भाई गोलू ने बहन को गिरते देख जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। तब चालक ने बस रोकी और गंभीर रूप से घायल बच्ची को उठाकर बस की पीछे की सीट पर लिटा दिया।

Aligarh News: परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

परिजनों को फोन कर सिर्फ “चोट लगने” की सूचना दी गई। लेकिन जब तक बच्ची को बचाया जाता, उसकी जान जा चुकी थी। Aligarh School Bus Hadsa से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिसके बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया। मृतक छात्रा अनन्या गंगीरी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उसके पिता रवि गंगीरी चौराहे पर जनसेवा केंद्र चलाते हैं और परिवार वहीं रहता है। परिवार में एक बेटा और एक बेटी थे। अनन्या यूकेजी और उसका बड़ा भाई गोलू कक्षा 3 में माउंट इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते थे। दोनों रोजाना स्कूल बस से आते-जाते थे और शनिवार को भी छुट्टी के बाद बस से घर लौटते समय यह हादसा हुआ।

Uttarpradesh News: गंगीरी क्षेत्र के सीओ का बयान आया सामने

गंगीरी क्षेत्र के सीओ संजीव कुमार ने बताया कि घटना कासगंज जिले के ढोलना गांव के पास हुई, इसलिए बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए वहीं भेजा गया है। पिता ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है और पुलिस जांच कर रही है। वहीं माउंट इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन ने बयान जारी कर इसे दुर्भाग्यपूर्ण हादसा बताते हुए कहा है कि मामले की जांच कराई जा रही है और वे पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करते हैं।

यह भी पढ़ें

हादसा कहाँ हुआ?

ढोलना गांव, कासगंज क्षेत्र के पास।

बच्ची कैसे गिरी?

चलती बस का फर्श टूट गया।

मृतक छात्रा कौन थी?

8 वर्षीय छात्रा अनन्या।