Conjoined Twins Aligarh News : एक शरीर दो जान! डिलीवरी के बाद इस हालत में जन्मे जुड़वाँ, बच्चों को देखते ही सदमे में माँ के साथ जो हुआ…

Aligarh में एक महिला ने जुड़े धड़ वाले जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। बच्चों की हालत देखकर मां की तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Conjoined Twins Aligarh News : एक शरीर दो जान! डिलीवरी के बाद इस हालत में जन्मे जुड़वाँ, बच्चों को देखते ही सदमे में माँ के साथ जो हुआ…

Conjoined Twins Aligarh News / Image Source : IBC24 / FILE

Modified Date: March 21, 2026 / 09:59 pm IST
Published Date: March 21, 2026 8:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सिजेरियन डिलीवरी से जुड़े धड़ वाले जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ।
  • बच्चों के सिर, हाथ और पैर अलग-अलग सामान्य हैं।
  • मां को सदमा लगने के बाद अस्पताल में मौत हो गई।

अलीगढ़: Conjoined Twins Aligarh News उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के थाना सासनीगेट क्षेत्र के बिहारी नगर निवासी एक महिला ने अजीबोगरीब जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिनका धड़ आपस में जुड़ा हुआ था। बच्चों के जन्म की खुशी तब मातम में बदल गई जब बच्चों की स्थिति देखकर मां को गहरा सदमा लगा और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

बच्चों को धड़ आपस में था जुड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, बिहारी नगर निवासी आकाश कुमार की पत्नी नीरू को प्रसव पीड़ा होने पर मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। Aligarh News  17 मार्च को सिजेरियन डिलीवरी के माध्यम से नीरू ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जैसे ही ऑपरेशन थिएटर में मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ ने बच्चों को देखा, वे हैरान रह गए। बच्चों के सिर, हाथ और पैर अलग-अलग और सामान्य थे, लेकिन उनका धड़ आपस में पूरी तरह जुड़ा हुआ था।

बच्चों को देख कर लगा झटका

प्रसूता नीरू को बच्चों की इस शारीरिक विकृति के बारे में पता चला, वह गहरे सदमे में चली गई। सदमे के कारण उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद नीरू को नहीं बचाया जा सका और शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।इस घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार और पूरे बिहारी नगर इलाके में शोक की लहर है। फिलहाल बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उन्हें विशेषज्ञों की देखरेख में रखा गया है। अलीगढ़ से आकाश सोनी की रिपोर्ट

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.