Aligarh Petrol Attack Case : अपनी ही बहन पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, फिर छत पर चढ़कर पुलिस को दी ‘सिलेंडर ब्लास्ट’ की धमकी, इस वजह से युवक ने किया पूरा कांड

Aligarh में पारिवारिक विवाद के बीच एक युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया। आरोपी बाद में छत पर चढ़कर पुलिस को धमकाता रहा।

Aligarh Petrol Attack Case : अपनी ही बहन पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, फिर छत पर चढ़कर पुलिस को दी ‘सिलेंडर ब्लास्ट’ की धमकी, इस वजह से युवक ने किया पूरा कांड

Aligarh Petrol Attack Case / Image Source : FILE

Modified Date: March 23, 2026 / 10:38 pm IST
Published Date: March 23, 2026 10:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप।
  • युवती गंभीर रूप से झुलसी
  • आरोपी ने छत पर चढ़कर पुलिस को धमकाया।

अलीगढ़ : Aligarh Petrol Attack Case उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक ने अपनी ही चचेरी बहन पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। वारदात के बाद आरोपी ने घंटों अपनी छत पर चढ़कर हाई-वोल्टेज ड्रामा किया और पुलिस को खुद को जलाने व सिलेंडर फेंकने की धमकी दी। पुलिस ने इस पूरे मामले में युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

रास्ता रोकर फेंकी पेट्रोल भरी बोतल

मिली जानकारी के अनुसार , पूरा मामला अतरौली थाना क्षेत्र के गांव खानपुर का है। यहाँ जयवीर सिंह दिवाकर और उनके भतीजे नीरू के बीच लंबे समय से प्लॉट में भैंस बांधने को लेकर विवाद चल रहा था। UP Crime News  22 मार्च को नीरू ने अपने चाचा जयवीर के साथ मारपीट की थी। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे जब जयवीर की बेटी रश्मि नवरात्र की पूजा करने के बाद खेतों की तरफ जा रही थी, तभी नीरू ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने बोतल में भरा पेट्रोल रश्मि पर डालकर माचिस से आग लगा दी। युवती की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक उसका चेहरा, हाथ और पेट गंभीर रूप से झुलस चुके थे।

सिलेंडर में आग लगाकर पुलिस पर फेंकने की धमकी

इस घटना की सूचना पर जब पुलिस आरोपी नीरू को पकड़ने पहुंची, तो वह अपने घर की छत पर चढ़ गया।  Aligarh News उसने खुद पर पेट्रोल डाल लिया और धमकी दी कि अगर उसे पकड़ा गया तो वह खुद को आग लगा लेगा और पास रखे सिलेंडर में आग लगाकर पुलिस पर फेंक देगा। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने पड़ोसी की छत के रास्ते जाकर आरोपी को दबोच लिया वहीँ युवती की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.