Amethi Road Accident: एक पल की चूक और सब कुछ खत्म! सड़क पर हुआ ऐसा मंजर कि कांप गई देखने वालों की रूह

Amethi Road Accident: एक पल की चूक और सब कुछ खत्म! सड़क पर हुआ ऐसा मंजर कि कांप गई देखने वालों की रूह

Amethi Road Accident: एक पल की चूक और सब कुछ खत्म! सड़क पर हुआ ऐसा मंजर कि कांप गई देखने वालों की रूह

Amethi Road Accident | Photo Credit: AI

Modified Date: May 29, 2026 / 10:59 am IST
Published Date: May 29, 2026 10:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • ट्रक पलटने से हादसा
  • दो मोटरसाइकिल सवार दबे
  • तीन की मौत, एक घायल

अमेठी: Amethi Road Accident मुंशीगंज थाना क्षेत्र के रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग के शंकरगंज चौराहा मोड़ के पास बृहस्पतिवार की देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर दो मोटरसाइकिल पर पलट गया। (Road Accident) ट्रक के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Amethi Road Accident पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर रात को प्रिंस वर्मा (15), सनी वर्मा (25), राजू वर्मा (24) और अजीत वर्मा दो मोटरसाइकिल से अपने रिश्तेदार ओमप्रकाश वर्मा के घर भंडारे में शामिल होने गए थे और वहीं से वापस अपने घर के लिए जा रहे थे। मुंशीगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शंकरगंज चौराहा मोड़ पर गौरीगंज की ओर से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे मोटरसाइकिल सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) और एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। ट्रक पर प्याज लदा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि चिकित्सकों ने राजू वर्मा, प्रिंस वर्मा और सनी वर्मा को मृत घोषित कर दिया और अजीत वर्मा का उपचार हो रहा है। ये चारों आपस में रिश्तेदार थे। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य स्रोतों की मदद से चालक की तलाश की जा रही है। ट्रक को कब्जे में लेकर उसे मार्ग से हटा कर यातायात बहाल कर दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।