Amroha Road Accident: मंदिर में सुंदरकांड सुन रहे थे श्रद्धालु, तभी अचानक मच गई चीख पुकार, थम गई तीन लोगों की सांसे, मची अफरातफरी

Amroha Road Accident: मंदिर में सुंदरकांड सुन रहे थे श्रद्धालु, तभी अचानक मच गई चीख पुकार, थम गई तीन लोगों की सांसे, मची अफरातफरी

Amroha Road Accident: मंदिर में सुंदरकांड सुन रहे थे श्रद्धालु, तभी अचानक मच गई चीख पुकार, थम गई तीन लोगों की सांसे, मची अफरातफरी

Amroha Road Accident | Photo Credit: AI

Modified Date: May 27, 2026 / 09:56 am IST
Published Date: May 27, 2026 9:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • मंदिर परिसर में घुसा डंपर
  • तीन श्रद्धालुओं की मौत
  • मची अफरातफरी

अमरोहा: Amroha Road Accident अमरोहा जिले के गांव मिलक छावी में मंगलवार शाम को मंदिर परिसर में सुंदरकांड सुन रहे श्रद्धालुओं पर बजरी से भरा डंपर पलटने से पांच वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Road Accident in Amroha पुलिस के अनुसार, गांव में सड़क किनारे एक प्राचीन हनुमान मंदिर है जहां हर सप्ताह धार्मिक आयोजन होते हैं। मंगलवार शाम मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ हो रहा था। इसमें कोठी खिदमतपुर, मिलक छावी, नारायणपुर व चाऊपुरा समेत आसपास के गांवों के श्रद्धालु शामिल थे।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पंडाल में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 20-25 श्रद्धालु पाठ सुन रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर पहले एक पेड़ से टकराया, फिर सड़क से नीचे उतरते हुए मंदिर परिसर में बने पंडाल में जा घुसा। डंपर की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में मिलक छावी निवासी परम सिंह (70), नारायणपुर निवासी महिपाल (42) तथा रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर पट्टी निवासी पांच वर्षीय आर्यवीर की मौके पर ही मौत हो गई। आर्यवीर अपने ननिहाल मिलक छावी आया हुआ था।

भीषण हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव मौके पर पहुंचे। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने महिपाल का शव कांठ रोड पर रखकर जाम लगा दिया, बाद में अधिकारियों ने जाम खुलवाया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।