सहारनपुर में प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने वाले युवकों को सेना के जवानों ने पकड़ा

सहारनपुर में प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने वाले युवकों को सेना के जवानों ने पकड़ा

सहारनपुर में प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने वाले युवकों को सेना के जवानों ने पकड़ा
Modified Date: February 6, 2026 / 08:59 pm IST
Published Date: February 6, 2026 8:59 pm IST

सहारनपुर (उप्र), छह फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र के ऊपर ड्रोन उड़ाने के आरोप में सेना के जवानों ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

सहारनपुर जिले में सेना से जुडे रिमाउण्ड डिपो एवं प्रशिक्षण स्कूल के ऊपर ड्रोन उड़ाने वाले दो युवको को डिपो के जवानो ने पकडा और उनके पास से एक ड्रोन तथा लैपटॉप बरामद किया है ।

लैपटॉप में रिमाउण्ड डिपो के अन्दर की कई फोटो और वीडियो है, जबकि रिमाउण्ड डिपो एक प्रतिबन्धित क्षेत्र है

गगलहेड़ी थाना प्रभारी अमित नागर ने बताया कि सेना की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

शिकायत के अनुसार, शुक्रवार को सेना परिसर के ऊपर एक ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया, खासकर निर्माणाधीन इमारतों और आसपास के संवेदनशील इलाकों के चारों ओर चक्कर लगा रहा था।

इसमें कहा गया है कि ड्रोन के उड़ान पथ का पता लगाते हुए, सेना के अधिकारी रसूलपुर गांव पहुंचे और हरीश (26) एवं दीपक (28) को पकड़ लिया।

थाना प्रभारी ने कहा, ‘दोनों को गगलहेड़ी पुलिस को सौंप दिया गया है। उनका दावा है कि वह भारत सरकार के लिए नदी सर्वेक्षण कर रहे थे। हालांकि, सेना अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना नियमों का सीधा उल्लंघन है।’

पुलिस एवं सैन्य अधिकारी फिलहाल युवकों द्वारा दिए गए प्राधिकरण पत्र की प्रामाणिकता की जांच कर रहे हैं और जब्त किए गए उपकरणों में रिकॉर्ड किए गए डेटा को स्कैन कर रहे हैं। जांच के नतीजों के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू की जायेगी ।

भाषा सं जफर

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में