Asaram Bapu Ayodhya Visit/Image Source: @SachinGuptaUP
अयोध्या: Asaram Bapu Ayodhya Visit: यौन शोषण के मामले में सजायाफ्ता आसाराम 10 मार्च को धर्मनगरी अयोध्या पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने सरयू नदी के तट पर आयोजित भव्य सरयू आरती में हिस्सा लिया और रामनगरी के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।
Asaram Bapu Ayodhya Visit: अयोध्या पहुंचने के बाद आसाराम ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बताया कि भारत में सात ऐसे मोक्षदायी तीर्थ स्थल हैं, जिनका महत्व पूरे विश्व में अद्वितीय माना जाता है। उनके अनुसार अयोध्या, मथुरा, माया, काशी, कांची, अवंतिका और पुरी-द्वारका ऐसे पवित्र धाम हैं, जहां प्राण त्यागने को अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। उन्होंने भारतीय परंपरा और आयुर्वेद का उल्लेख करते हुए कहा कि मानव शरीर में वात, पित्त और कफ तीन दोष माने जाते हैं। उनका कहना था कि अयोध्या जैसे पवित्र तीर्थ स्थलों पर आने से मन और शरीर को विशेष शांति मिलती है और इन दोषों में भी संतुलन आता है।
Convicted paedophile and sex offender Asaram is enjoying religious sojourn in Ayodhya where he will visit the Ram temple. This is the judiciary of our country which allows quick bail to sex offenders but scientist and activists are kept in jail without any hope of bail. pic.twitter.com/PSfxVbADUZ
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) March 11, 2026
आसाराम ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा है। उन्होंने कहा कि वे राम लला मंदिर में दर्शन और हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए अयोध्या आए हैं। इस दौरान उन्होंने सरयू नदी के तट पर आयोजित आरती में भाग लेकर देश की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। फिलहाल आसाराम का अयोध्या प्रवास जारी है।