Ayodhya River Accident: नदी में नहाते समय बड़ा हादसा, डूबने से तीन महिलाओं की मौत, दो युवतियां लापता
Ayodhya River Accident: नदी में नहाते समय बड़ा हादसा, डूबने से तीन महिलाओं की मौत, दो युवतियां लापता
Ayodhya River Accident | Photo Credit: AI
- अयोध्या नदी हादसा
- घाघरा नदी में नहाते समय हादसा
- मरियम, शाहीन और शजरुल की पहचान हुई
अयोध्या: Ayodhya River Accident अयोध्या में रौनाही इलाके के सनाहा गांव में घाघरा नदी में नहाते समय डूबने से तीन महिलाओं की मौत हो गई तथा दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गयीं। यह जानकारी पुलिस ने दी।
Ayodhya River Accident पुलिस सूत्रों के मुताबिक रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव में महिलाएं और लड़कियां घाघरा नदी में नहाने गई थीं लेकिन गहरे पानी में चले जाने की वजह से वे डूब गईं। (Ghaghra River Accident) उन्होंने बताया कि चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने नदी से तीन महिलाओं को बाहर निकाला, जिन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान मरियम (18), शाहीन (35) और शजरुल (40) के रूप में हुई है जबकि रशीदा और नाजिया (लगभग 15 साल) लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत कुमार चौधरी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Bhubaneswar Double Murder News: छात्रा को परेशान करता था नाबालिग.. फिर दोस्तों ने रची खूनी साजिश, सिर्फ लड़के को नहीं बल्कि इसे भी उतार दिया मौत के घाट
- Vande Bharat: ‘दान चोरी’ पर रार, सियासत धुआंधार! चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का मार्च, जांच पर क्यों मचा है घमासान?
- शह मात The Big Debate: धर्मांतरण पर मोर्चा तैयार..’नए कानून’ का इंतजार! साहू समाज ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या निगरानी से रुकेगा धर्मांतरण?

Facebook


