Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में आज बनेगा इतिहास! राम मंदिर परिसर में पहली बार 3000 मातृ शक्तियों के बीच होगा भव्य ध्वजारोहण, एंट्री के लिए ये नया सिस्टम लागू

Ads

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में आज राम मंदिर परिसर भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आएगा। मंदिर परिसर में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 11:31 AM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 12:50 PM IST

ayodhya ram mandir/ image source: ibc24 file image

HIGHLIGHTS
  • राम मंदिर में भव्य ध्वजारोहण
  • आज शाम 6 बजे होगा मुख्य कार्यक्रम
  • साध्वी ऋतंभरा फहराएंगी ध्वज

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या: अयोध्या में आज राम मंदिर परिसर भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आएगा। मंदिर परिसर में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और संत समाज की मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मां भगवती मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराने का होगा। यह समारोह शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा।

साध्वी ऋतंभरा और साध्वी निरंजन ज्योति फहराएंगी ध्वज

ध्वजारोहण कार्यक्रम में साध्वी ऋतंभरा और केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति विशेष रूप से शामिल होंगी और मां भगवती मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगी। खास बात यह है कि पहली बार 3000 से अधिक मातृ शक्तियों का समागम होने जा रहा है। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी की महिला कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगी।

सभी मेहमानों के लिए QR कोड युक्त प्रवेश पत्र अनिवार्य

सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए सभी मेहमानों के लिए QR कोड युक्त प्रवेश पत्र अनिवार्य किया गया है। वहीं, शेषावतार मंदिर में भी विशेष ध्वजारोहण कार्यक्रम रखा गया है, जहां उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ध्वजारोहण करेंगे। हालांकि उनके कार्यक्रम का समय अभी तय नहीं किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

ध्वजारोहण समारोह कहां आयोजित होगा?

यह कार्यक्रम अयोध्या के राम मंदिर परिसर में आयोजित होगा।

मुख्य ध्वजारोहण कौन करेगा

साध्वी ऋतंभरा और निरंजन ज्योति मां भगवती मंदिर पर ध्वज फहराएंगी।

कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल होंगे?

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी की महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी।