बरेली में घने कोहरे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक अन्य घायल

Ads

बरेली में घने कोहरे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - January 21, 2024 / 06:36 PM IST,
    Updated On - January 21, 2024 / 06:36 PM IST

बरेली (उप्र) 21 जनवरी (भाषा) बरेली जिले के बिथरीपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुकेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि सीबीगंज थानाक्षेत्र के जौहरीपुर गांव का राहुल (22) बिथरी चैनपुर क्षेत्र के रजऊ परसपुर गांव में एक प्लाई बोर्ड फैक्टरी में काम करता है और शनिवार रात को परसपुर निवासी अपने दोस्त राकेश (24) के साथ किसी काम से रजऊ परसपुर गया था।

मिश्रा ने बताया कि वापस आते समय रास्ते में बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप के अंदर जाने के लिए दोनों मुड़े ही थे कि घने कोहरे के चलते पीछे से आ रहे आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिसमें राकेश (24) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी एवं राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया एवं उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि राकेश के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार