बरेली:Bareilly Komal Mishra Death ट्विशा शर्मा और दीपिका के बाद अब एक और बेटी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बरेली ज़िले में लव मैरिज के छह महीने बाद एक 18 वर्षीय युवती की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के शांति विहार में कोमल मिश्रा का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना के बाद मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी अनुसार, हाईस्कूल की छात्रा कोमल को करीब छह महीने पहले 4 अक्टूबर को अमित मंडल भगा ले गया था। Dowry Harassment And Murder Allegation उस समय कोमल नाबालिग थी और पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद परिवार ने इस इंटरकास्ट शादी को स्वीकार कर लिया था।
परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास और ससुर उसे दहेज न लाने के ताने देते थे और उसके साथ मारपीट की जाती थी। परिवार का कहना है कि करीब एक महीने पहले भी कोमल के हाथ की नस काटकर उसे मारने की कोशिश की गई थी। अब उन्हें शक है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया ताकि यह खुदकुशी लगे। फ़िलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव बरमाद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।