Mirzapur Road Accident News/Photo Credit: IBC24 File
UP Road Accident News: बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सेंथल-जादोपुर मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर ब्रह्मदेव स्थल पर मेला लगा था, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। उन्होंने बताया कि मुड़िया विशन सहाय गांव निवासी सुरेंद्र पाल (18) आठ जून को हिमाचल प्रदेश से मजदूरी कर लौटा था और अपने रिश्ते के भतीजे भानु प्रताप (13) के साथ मेला देखने गया था।
अधिकारी ने बताया कि लौटते समय ब्रह्मदेव स्थल से करीब 400 मीटर दूर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। (UP Road Accident News) उन्होंने बताया कि हादसे में साइकिल सवार दोनों लोग और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
UP Road Accident News: पुलिस के अनुसार, राहगीरों से मिली सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को नवाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां भानु प्रताप और मोटरसाइकिल सवार पुष्पेंद्र (22) को मृत घोषित कर दिया। (UP Road Accident News) पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र पाल को जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
इन्हे भी पढ़ें:-