BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

UP Crime News: कोर्ट मैरिज से पहले दुल्हन ने किया बड़ा कांड, जानकर दूल्हा भी रह गया हैरान

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कोर्ट मैरिज के लिए आई एक दुल्हन ज्वैलरी लेकर फरार हो गई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।

UP Crime News/ Image Credit : UP Tak X Handle

UP Crime News/ Image Credit : UP Tak X Handle

karan nepali
Published: 21 Jan 2025 | 6:04 pmModified: 21 Jan 2025 | 6:20 pm

हरदोई: UP Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कोर्ट मैरिज के लिए आई एक दुल्हन ज्वैलरी लेकर फरार हो गई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और पीड़ित ने घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब दुल्हन और उसके परिजन गायब हो चुके थे। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

दरअसल, दूल्हे ने शादी से पहले दुल्हन को करीब 3 लाख रुपए की ज्वैलरी पहना दी। उसे लगा शादी तो होने ही जा रही है, लेकिन ज्वैलरी पहनने के कुछ देर बाद ही दुल्हन कोर्ट परिसर से अपने परिवार वालों के साथ भाग गई। जैसे ही दूल्हे को इसकी भनक लगी, हड़कंप मच गया। पीड़ित ने घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची रो जांच में जुट गई।

यह भी पढ़ें : Maha Kumbh 2025: पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे सीएम योगी, पहले करेंगे कैबिनेट की बैठक 

गिरोह ने लड़के को ऐसे लिया झांसे में

UP Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, नीरज गुप्ता अविवाहित हैं और उनके घर वाले उनकी शादी के लिए परेशान थे। इसी का फायदा उठाकर लुटेरों के गिरोह ने उनके परिवार को झांसे में लिया और एक लड़की को दिखाया। फिर उसके साथ उस लड़की की शादी की बात तय कर दी। नीरज के मुताबिक, पड़ोस के गांव बेहटी चिरागपुर के रहने वाले बाबा प्रमोद से उसकी पहले की जान पहचान थी। बाबा प्रमोद ने शाहाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की से शादी कराने का आश्वासन दिया था।

लड़की की फोटो दिखाई गई तो नीरज गुप्ता को लड़की पसंद आ गई। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। करीब एक महीने तक दोनों के बीच मोबाइल फोन के जरिए बातचीत चलती रही। 20 जनवरी के दिन परिवार वालों ने कोर्ट मैरिज मुकर्रर कर दी। शादी के लिए कोर्ट परिसर में दूल्हा, दुल्हन दोनों पक्ष के लोग जाने के लिए तैयार हुए।

यह भी पढ़ें : Bhawna Bohra in Mahakumbh: महाकुम्भ जाते रास्ते में दिखी टपरी.. खुद बनाने लगी चाय, आप भी देखें विधायक भावना बोहरा का अनोखा अंदाज..

साढ़े 3 लाख की ज्वैलरी लेकर फरार हुई दुल्हन

UP Crime News: नीरज ने करीब साढ़े 3 लाख की ज्वैलरी एक मंदिर में दुल्हन को पहना दी। फिर उसके साथ कोर्ट की तरफ चल पड़ा। मगर कोर्ट मैरिज से पहले ही दुल्हन चकमा देकर बाबा प्रमोद और अपने साथियों के साथ रफूचक्कर हो गई। काफी देर तक नीरज और उसका परिवार कोर्ट परिसर में इंतजार करता रहा लेकिन दुल्हन वापस नहीं लौटी।

इसके बाद नीरज को खुद के साथ ठगी होने का एहसास हुआ तो उसने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद अब पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस जांच कर रही है और पूरे मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Before court marriage, the bride did a big scandal, even the groom was shocked to know

शहर की खबरें

उत्तर प्रदेश

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

01 Oct 2026 | 2:04 pm
मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 1:55 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

01 Oct 2026 | 1:00 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 11:49 am