भदोही का 25 हजार का इनामी अपराधी गोवा से गिरफ्तार

Ads

भदोही का 25 हजार का इनामी अपराधी गोवा से गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 22, 2022 / 05:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

भदोही (उप्र) 22 नवंबर (भाषा) भदोही पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी शक्तिमान बिंद को गोवा के वास्कोडिगामा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार वारदात करने के बाद बिंद मौज मस्ती के लिए गोवा चला जाता था।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. अनिल कुमार ने मंगलवार को बताया कि जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र निवासी शक्तिमान बिंद पर लूट, चोरी, छिनैती, शस्त्र अधिनियम सहित कुल सात मामले दर्ज हैं। उस पर गिरोहबंद अधिनियम का भी मामला दर्ज है।

एसपी ने बताया कि पुलिस को शक्तिमान की तलाश काफी वक़्त से थी और उस पर 25 हज़ार का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलन की मदद से गोवा के वास्कोडिगामा के एक होटल से उसे गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि वहां अदालत में पेश कर ट्रांज़िट रिमांड पर उसे आज यहां लाया गया। कुमार ने बताया कि बिंद को यहां मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन के लिए न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

भाषा सं. आनन्द प्रशांत

प्रशांत