“हमें लगता था ये पुरस्कार बिकता है, लेकिन ये झूठ है”, फिल्मफेयर अवार्ड जीतने के बाद गोरखपुर पहुंचे भाजपा सांसद रवि किशन

BJP MP Ravi Kishan win Filmfare Award: फिल्मफेयर अवार्ड जीतने के बाद गोरखपुर पहुंचे भाजपा सांसद रवि किशन, हुआ भव्य स्वागत

“हमें लगता था ये पुरस्कार बिकता है, लेकिन ये झूठ है”, फिल्मफेयर अवार्ड जीतने के बाद गोरखपुर पहुंचे भाजपा सांसद रवि किशन

BJP MP Ravi Kishan win Filmfare Award

Modified Date: October 15, 2025 / 09:26 pm IST
Published Date: October 15, 2025 8:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • फिल्म 'लापता लेडीज' के लिये ‘फिल्मफेयर अवार्ड’
  • योगी आदित्यनाथ ने बधाई देने के लिए फोन किया
  • गोरखपुर पहुंचे रवि किशन का भव्य स्वागत

गोरखपुर: BJP MP Ravi Kishan win Filmfare Award, फिल्मफेयर पुरस्कार जीतकर गोरखपुर लौटे फिल्म कलाकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के क्षेत्रीय सांसद रवि किशन बुधवार को गोरखनाथ मंदिर गये और कृतज्ञतास्वरूप पुरस्कार की ट्रॉफी गुरु गोरखनाथ के चरणों में अर्पित कर दी।

फिल्म ‘लापता लेडीज’ के लिये ‘फिल्मफेयर अवार्ड’

फिल्म ‘लापता लेडीज’ के लिये ‘फिल्मफेयर अवार्ड’ जीतने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे रवि किशन का भव्य स्वागत किया गया। वह ट्रॉफी लेकर सीधे गोरखनाथ मंदिर गए। वहां उन्होंने गुरु गोरखनाथ के चरणों में माथा टेका और कृतज्ञता स्वरूप ट्रॉफी उनके चरणों में रख दी।

उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, ‘‘मैंने अपने अंदर के कलाकार को कभी मरने नहीं दिया। एक छोटे से मिट्टी के घर में पले-बढ़े होने के कारण मुझे संदेह था कि क्या मैं कभी इतना बड़ा पुरस्कार जीत पाऊंगा, लेकिन कड़ी मेहनत रंग लाती है। लापता लेडीज फिल्म का ऑस्कर तक पहुंचना इसका प्रमाण है।’’

योगी आदित्यनाथ ने बधाई देने के लिए फोन किया

अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए, अभिनेता से सांसद बने रवि किशन ने कहा, ‘‘मैं यह पुरस्कार अपनी पत्नी, अपने बच्चों, अपनी निर्देशक किरण राव, निर्माता आमिर खान, टाइम्स ऑफ इंडिया और फिल्म फेयर को समर्पित करता हूं।’’ उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई देने के लिए फोन किया था।

गुजरात के अहमदाबाद में पिछले सप्ताह आयोजित प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवार्ड समारोह में रवि किशन को फिल्म ‘लापता लेडीज’ में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया गया था। पुरस्कार समारोह को याद करते हुए रवि किशन ने कहा, ‘‘जब मैंने मंच पर शाहरुख खान, जया बच्चन, (अमिताभ) बच्चन परिवार और पूरे फिल्मोद्योग के सामने हर हर महादेव का नारा लगाया तो पूरा स्टेडियम गूंज उठा। अहमदाबाद ने मुझे अपार प्यार दिया।”

read more: CG News: छत्तीसगढ़ की झांकी का ‘एकता परेड-2025’ में चयन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई, PM मोदी और गृहमंत्री शाह देखेंगे बस्तर की विकास

read more:  Pakistan Loan: आर्थिक संकट के बीच IMF बना सहारा, पाकिस्तान को देंगे 10 हजार करोड़ रुपये


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com