बाढ़ से बिगड़े हालात पर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला, कह डाली ये बड़ी बात

Ads

कहा कि अगर आम आदमी को उसके हाल पर ही छोड़ दिया जाएगा तो फिर सरकार का क्या मतलब है।

  •  
  • Publish Date - October 22, 2021 / 01:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

लखनऊ, भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र पीलीभीत में भारी बारिश के कारण आई जबरदस्त बाढ़ को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अगर आम आदमी को उसके हाल पर ही छोड़ दिया जाएगा तो फिर सरकार का क्या मतलब है।

ये भी पढ़ेंः रायपुर में आसमान छूने लगे सब्जियों के दाम, टमाटर 40 तो प्याज बिक रहा 32 रुपए किलो

वरुण ने ट्वीट किया, ‘तराई का ज्यादातर इलाका बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को सूखा राशन उपलब्ध कराया है ताकि इस विभीषिका के खत्म होने तक कोई भी परिवार भूखा ना रहे। यह दुखद है कि जब आम आदमी को प्रशासनिक तंत्र की सबसे ज्यादा जरूरत होती है तभी उसे उसके हाल पर छोड़ दिया जाता है। जब सब कुछ अपने आप ही करना है तो फिर सरकार का क्या मतलब है।’

ये भी पढ़ेंः विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश को गौ-संवर्धन का मॉडल स्टेट बनाने की कवायद तेज, बोर्ड ने बनाई कई योजनाएं

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और बरेली जिलों में पिछले दिनों हुई भारी वर्षा से अनेक गांव टापू बन गए हैं और बड़ी संख्या में लोग बाढ़ से घिर गए हैं। पीलीभीत में शारदा और देवहा नदियां जबरदस्त उफान पर हैं और उनके किनारे बसे बड़ी संख्या में गांव बाढ़ के पानी से डूब गए हैं।

ये भी पढ़ेंः साध्वी का श्राप! विपक्ष ने पूछा- क्या साध्वी पार्टी के कहने पर ऐसा बयान देती है?

पीलीभीत में शारदा नदी की बाढ़ के कारण फसे 500 से ज्यादा ग्रामीणों को बाहर निकालने के लिए प्रशासन ने बुधवार को सेना की मदद ली थी।

क्षेत्रीय भाजपा सांसद वरुण गांधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बाढ़ के कारण फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की थी।