सोनभद्र में गहरी खाई से पति-पत्नी के शव बरामद

सोनभद्र में गहरी खाई से पति-पत्नी के शव बरामद

सोनभद्र में गहरी खाई से पति-पत्नी के शव बरामद
Modified Date: July 12, 2026 / 04:32 pm IST
Published Date: July 12, 2026 4:32 pm IST

सोनभद्र, 12 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित मारकुंडी घाटी की गहरी खाई से रविवार को एक दंपति के क्षत-विक्षत शव बरामद किए गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र में आज सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने एक पुरुष और एक महिला के शव मारकुंडी घाटी की गहरी खाई में देखकर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

सूत्रों के मुताबिक, शवों की पहचान बिच्छी इलाके के रहने वाले राहुल यादव (26) और उसकी पत्नी चंदा (24) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि दोनों की मौत कई दिन पहले हुई।

सूत्रों के अनुसार, मौके पर एक मोटरसाइकिल भी पाई गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि दंपति की मोटरसाइकिल बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई होगी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

भाषा

सं. सलीम पारुल

पारुल


लेखक के बारे में