सुलतान जिले में पेड़ से लटकते पाये गये महिला और पुरुष के शव, पुलिस जांच में जुटी

सुलतान जिले में पेड़ से लटकते पाये गये महिला और पुरुष के शव, पुलिस जांच में जुटी

सुलतान जिले में पेड़ से लटकते पाये गये महिला और पुरुष के शव, पुलिस जांच में जुटी
Modified Date: August 4, 2026 / 03:59 pm IST
Published Date: August 4, 2026 3:59 pm IST

सुलतानपुर (उप्र), चार अगस्त (भाषा) सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज क्षेत्र में एक पेड़ पर एक महिला और पुरुष के शव फांसी से लटकते पाये जाने से सनसनी फैल गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गोसाईगंज थाना क्षेत्र के वैदहा सुकरहिया गांव में लालती (47) रविवार देर रात भोजन के बाद टॉर्च लेकर घर से निकली थी मगर काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

उन्होंने बताया कि दूसरे दिन सोमवार सुबह तक लालती का पता नहीं चलने पर उसकी बेटी रानी ने गोसाईगंज थाने में मां के लापता होने की लिखित सूचना दी।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार को गांव का एक किसान अपनी फसल देखने खेत की ओर गया तो बाग में आम के पेड़ से लालती (47) और गांव के संघीराम (46) के शव फांसी से लटकते देखकर उसने इसकी जानकारी पुलिस तथा ग्रामीणों को दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को उतारा और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

उन्होंने बताया कि लालती और संघीराम दोनों के गले पर फंदे के निशान थे तथा संघीराम के पैर के निचले हिस्से में खरोंच लगने से खून जमा हुआ था।

सिंह ने बताया कि घटनास्थल से एक टॉर्च और मृतक की जेब से गुटखा तथा कुछ रुपये मिले हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना का अनावरण हो पायेगा।

सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

भाषा सं. सलीम राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में