शामली मे 30 वर्षीय महिला का शव लटका मिला

Ads

शामली मे 30 वर्षीय महिला का शव लटका मिला

  •  
  • Publish Date - December 26, 2021 / 12:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

मुजफ्फरनगर, 26 दिसंबर (भाषा) शामली जिले में 30 वर्षीय एक महिला का शव उसके ससुराल में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज के विवाद के चलते उनके दामाद ने बेटी की हत्या की है।

पुलिस ने बताया कि जिले के मनिहरण इलाके में भूमिका अपने ससुराल वालों के साथ रह रही थी और वह शनिवार को मृत मिली थी।

अधिकारियों ने बताया कि उसके पिता, नोएडा निवासी अनिल शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति और चार अन्य ने दहेज के खातिर उनकी बेटी की हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा कि इस संबंध में जांच जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला के परिजनों ने प्रदर्शन किया।

भाषा

नेहा प्रशांत

प्रशांत