फंदे से लटकता मिला ग्राम प्रधान के भतीजे का शव

फंदे से लटकता मिला ग्राम प्रधान के भतीजे का शव

फंदे से लटकता मिला ग्राम प्रधान के भतीजे का शव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: August 15, 2021 3:38 pm IST

सुलतानपुर (उप्र),15 अगस्त (भाषा) सुलतानपुर जिले के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत कुछमुछ गांव में ग्राम प्रधान जुनेद अहमद का भतीजा घर के अंदर फंदे से लटका पाया गया।

देहात कोतवाली के प्रभारी गौरीशंकर पाल ने बताया कि शनिवार की रात कुछमुछ के ग्राम प्रधान जुनैद अहमद का 16 वर्षीय भतीजा घर के अंदर फंदे से लटका पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द शोभना

शोभना


लेखक के बारे में