जंगल से युवक का शव बरामद

जंगल से युवक का शव बरामद

जंगल से युवक का शव बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: December 22, 2021 3:49 pm IST

सहारनपुर (उप्र),22 दिसंबर (भाषा) उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में भेसराउ गांव के जंगल से एक युवक का शव बरामद हुआ।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि भेसराउ के जंगल में एक युवक का शव मिला है और उसके सिर पर गोली लगने के निशान हैं।

उन्होंने बताया कि थाना फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शव की शिनाख्त देहरादून दिल्ली हाइवे पर स्थित एक रेस्तरां में काम करने वाले शुभम(24) के रूप में हुई ।

शर्मा ने बताया कि शुभम ने गांव जाने की बात कह कर मंगलवार को रेस्तरां से छुट्टी ली थी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं शोभना

शोभना


लेखक के बारे में