वाराणसी में जिला एवं सत्र न्यायालय भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली, तलाशी अभियान शुरू

Ads

वाराणसी में जिला एवं सत्र न्यायालय भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली, तलाशी अभियान शुरू

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 03:36 PM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 03:36 PM IST

वाराणसी (उप्र), 26 फरवरी (भाषा) वाराणसी में जिला एवं सत्र न्यायालय के भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिवक्ता श्रीनाथ ने बताया कि उन्हें बुधवार देर रात उनके मोबाइल फोन पर जिला एवं सत्र न्यायालय भवन को उड़ाने की धमकी वाला एक संदेश प्राप्त हुआ था।

श्रीनाथ ने बताया कि उन्होंने इस बारे में जिला न्यायाधीश को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने आज अदालत परिसर में तलाशी का अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में यह ऐसी चौथी धमकी है।

सहायक पुलिस आयुक्त (कैंट) नितिन तनेजा ने कहा कि बम की धमकी के बाद अदालत परिसर की तलाशी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि एक बम निष्क्रिय दस्ते को भी तैनात किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम राजकुमार

राजकुमार