UP Latest News: पिता के अरमानों पर फिरा पानी, शादी के एक दिन पहले युवती ने उठाया ये कदम, पूरे ​परिवार में पसरा सन्नाटा

Ads

Bride Elopes With Lover: पिता के अरमानों पर फिरा पानी, शादी के एक दिन पहले युवती ने उठाया ये कदम, पूरे ​परिवार में पसरा सन्नाटा

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 03:02 PM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 03:03 PM IST

Bride Elopes With Lover | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • शादी से एक दिन पहले युवती प्रेमी संग भागी
  • घर से ₹60,000 रुपये लेकर गई
  • परिवार ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया

नई दिल्ली: Bride Elopes With Lover हर पिता का सपना होता है कि उसकी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से हो और उस दिन कोई भी कमी न रह जाए। पिता इस दिन को खास और यादगार बनाने के लिए अपनी पूरी कमाई को लगा देता है और अपनी बेटी की खुशी के लिए हर संभव कोशिश करता है, लेकिन कई बार कुछ ऐसी घटनाएं सामने आती है कि शादी से पहले होने वाली दुल्हन कुछ ऐसे कांड कर जाती है जिससे हर कोई दंग रह जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। शादी से एक दिन पहले युवती अपने पिता के सभी अरमानों पर पानी फेर दिया। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सात फेरे से पहले उठाया ये कदम

UP Latest News मिली जानकारी के अनुसार, मामला हरीमपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां रहने वाले एक युवती की शादी नपद छतरपुर निवासी सचिन पुत्र पप्पू के साथ तय की थी। आज यानी 12 मार्च को शादी होनी थी। बताया जा रहा है कि पुत्री के शादी के लिए पिता घर में 60 हजार रुपये रखे था। घर में शादी को लेकर उत्साह था। इसी बीच युवती ने प्रेमी व उसके साथी के साथ घर में रखे 60 हजार रुपये लेकर भाग गई। जब वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। जिसके बाद पता चला कि युवती अपने प्रेमी के साथ चित्रकूट में है। इस बात की जानकारी जब घर में लगी तो पूरे परिवार में सन्नाटा छा गया।

दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने दो युवकों के खिलाफ पये के साथ युवती को बहला फुसलाकर ले जाने की शिकायत थाना में दी है। शिकायत दर्ज करने के बाद अब पुलिस ने जांच कर युवकों की तलाश में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़े:-

शादी कब होनी थी?

शादी 12 मार्च को तय थी।

युवती कितने रुपये लेकर भागी?

युवती घर से ₹60,000 रुपये लेकर भाग गई।

युवती कहां देखी गई?

युवती अपने प्रेमी के साथ चित्रकूट में देखी गई।