उत्तर प्रदेश के बांदा में ट्रेन से गिरकर भाई-बहन की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश के बांदा में ट्रेन से गिरकर भाई-बहन की मौत

  •  
  • Publish Date - March 8, 2022 / 12:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

बांदा (उप्र), आठ मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश में बांदा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते वक्त गिरने से एक व्यक्ति और उसकी बहन की मौत हो गयी।

बांदा राजकीय रेलवे पुलिस थाना की प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अंजना सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर शाम बांदा रेलवे स्टेशन की प्लेटफॉर्म संख्या-दो पर आम्बेडकर नगर एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रहे शिवराम मालवीय (55) और उसकी बहन उमा देवी (40) की ट्रेन से गिरने से मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि शिवराम की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि उसकी बहन ने कानपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

सिंह ने बताया कि शिवराम मध्य प्रदेश के भोपाल शहर का निवासी था। उमा का विवाह बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में हुआ था। दोनों भाई-बहन भोपाल जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गयी है और उनके आने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

भाषा सं जफर सिम्मी

सिम्मी