अयोध्या। Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के बहुचर्चित मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों की सोमवार को विशेष न्यायालय में पेशी होनी है। सूत्रों के अनुसार, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किए जाने पर विचार किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सभी आठ आरोपियों को पूर्व में अदालत ने तीन दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने पर सोमवार को विशेष न्यायालय में पेशी निर्धारित है। सूत्रों का कहना है कि मामले से जुड़े सुरक्षा और संवेदनशील पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराने की संभावना पर मंथन किया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय न्यायालय और प्रशासनिक स्तर पर लिया जाएगा।
Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच में एक नया पहलू सामने आया है। एसआईटी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस मामले में नामजद आठ आरोपियों में से छह कर्मियों का काम नोटों की मशीन से गिनती करना नहीं था। इनकी ड्यूटी दानपात्रों से निकले मुड़े-तुड़े नोटों को सीधा कर बंडल बनाते हुए रबर लगाकर व्यवस्थित करने की थी। जांच एजेंसियों का मानना है कि कथित हेराफेरी इसी दौरान की गई। गिरफ्तार आठ अभियुक्तों में छह अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्र, अविनाश शुक्ल, करुणेश पांडेय का यही काम था। इस दौरान दानपात्रों को खाली करने में ही छोटे-मोटे आभूषणों पर भी हाथ साफ किया गया।
इन्हें भी पढ़ें:-