बिजनौर, 14 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की एक विशेष अदालत ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दोषी को 20 साल कैद की सजा सुनाई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अपर जिला शासकीय अधिवक्ता भालेंद्र राठौड़ ने बताया कि 10 मार्च 2024 को कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी सात वर्षीय बेटी बकरियां चराने के लिए एक बाग में गई थी, तभी आरोपी दिलीप शाह उसे गन्ने के खेत में ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम की विशेष न्यायाधीश कल्पना पांडे ने सोमवार को शाह को दोषी ठहराया और 20 साल कैद की सजा सुनाई। भाषा सं जफर जितेंद्र
जितेंद्र