उप्र : बुलंदशहर में टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत

Ads

उप्र : बुलंदशहर में टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 08:51 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 08:51 PM IST

बुलंदशहर, 30 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सोमवार को टेंपो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में हुई जब शाहजहांपुर निवासी अब्दुल कलीम (25) और उनका भाई आसिम (19) मोटरसाइकिल से नोएडा जा रहे थे। इसी दौरान बुलंदशहर-बदायूं मार्ग पर सामने से आ रहे एक टेंपो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत