बुलंदशहर में टेंपो और ई-रिक्शा की टक्कर में दो लोगों की मौत

Ads

बुलंदशहर में टेंपो और ई-रिक्शा की टक्कर में दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 03:45 PM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 03:45 PM IST

बुलंदशहर (उप्र), 30 जून (भाषा) बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को टेंपो और ई-रिक्शा की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुलंदशहर-गाजियाबाद राजमार्ग पर हुई।

सिकंदराबाद थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान शब्बीर (55) और बिन्नामी (60) के रूप में हुई है। दोनों ई-रिक्शा में सवार थे।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्‍द खारी

खारी